रांची में 10 से 12 फरवरी तक होंगे झारखंड स्टेट गेम्स, स्टेट गेम्स का टॉर्च रिले पहुंचा देवघर

Updated at : 08 Feb 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में 10 से 12 फरवरी तक होंगे झारखंड स्टेट गेम्स, स्टेट गेम्स का टॉर्च रिले पहुंचा देवघर

देवघर : जिला ओलंपिक संघ की अोर से गुरुवार की शाम इंडोर स्टेडियम से ओलंपिक ‘टॉर्च रिले’ का आयोजन किया गया है. यह टाॅर्च रिले इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर टावर चौक, राय एंड कंपनी होते हुए वापस इंडोर स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई, जहां समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डीएसए के महासचिव […]

विज्ञापन

देवघर : जिला ओलंपिक संघ की अोर से गुरुवार की शाम इंडोर स्टेडियम से ओलंपिक ‘टॉर्च रिले’ का आयोजन किया गया है. यह टाॅर्च रिले इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर टावर चौक, राय एंड कंपनी होते हुए वापस इंडोर स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई, जहां समारोह का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में डीएसए के महासचिव सह जिला अोलिंपिक समिति, देवघर के अध्यक्ष युधिष्ठिर प्रसाद राय, डीएसए सचिव आशीष झा, उपाध्यक्ष संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह, रामप्रवेश सिंह, चेतराम श्रृंगारी व डॉ अमित कुमार की मौजूदगी में ट्रैक शूट का अनावरण किया गया. इसे बाद रांची में होने वाले झारखंड स्टेट गेम्स में जिले की अोर से भागीदारी करने वाले जिले के विभिन्न गेम के खिलाड़ियों को ट्रैक शूट प्रदान किया गया.

बाद में ट्रैक शूट प्रदान करने वाले स्पांसर्स को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. बताते चलें कि रांची में 10 से 12 फरवरी को झारखंड स्टेट गेम्स होगा, जिसमें कुल 30 गेम्स होंगे. देवघर जिला से कुल 100 खिलाड़ियों का दल नौ फरवरी की सुबह इंटरसिटी से रांची के लिए रवाना होगा. मंच का संचालन मनोज मिश्रा ने किया.

15 संघों के खिलाड़ियों ने दिखायी भागीदारी
इस टाॅर्च रिले में देवघर से कुल 15 खेल संघों के खिलाड़ियों ने देवघर जिला ओलिंपिक संघ के बैनर तले रिले में शामिल हुए. डीएसए के महासचिव सह ओलिंपिक संघ, देवघर शाखा के अध्यक्ष युधिष्ठिर प्रसाद राय ने ओलिंपिक टॉर्च जला कर अंतरारट्रीय खिलाड़ी गिरधारी यादव को सौंपा और उसने नेशनल एथलीट दीपक कुमार को सौंपा.
कार्यक्रम के दौरान जिले के पूर्व खिलाड़ी सह पूर्व क्रिकेटर विकास कुमार सिंह, झारखंड के तीरंदाज जसपाल सिंह व सरस सोरेन की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर संजीव झा, विजय प्रताप सनातन, शिवशंकर सिंह, नवीन शर्मा, सुरेश साह, डॉ अमित प्रसाद, संजय झा, मलय सरकार, विप्लव विश्वास आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola