देवघर : 36 साल बाद पुनासी जलाशय का सपना साकार

देवघर : 1982 में तैयार की गयी पुनासी जलाशय योजना का कुल प्राक्कलन 26.09 करोड़ रुपये से शुरू हुआ था. जमीन अधिग्रहण की धीमी रफ्तार, विस्थापितों के आंदोलन और सरकार की उदासीनता के कारण पुनासी का काम रेंग-रेंग कर हुआ. लेकिन देर ही सही योजना अब पूर्ण होने वाली है. एक बार तो ऐसी नौबत […]
देवघर : 1982 में तैयार की गयी पुनासी जलाशय योजना का कुल प्राक्कलन 26.09 करोड़ रुपये से शुरू हुआ था. जमीन अधिग्रहण की धीमी रफ्तार, विस्थापितों के आंदोलन और सरकार की उदासीनता के कारण पुनासी का काम रेंग-रेंग कर हुआ. लेकिन देर ही सही योजना अब पूर्ण होने वाली है.
एक बार तो ऐसी नौबत आ गयी कि बढ़ते प्राक्कलन के कारण सरकार और विभाग ने इस योजना को बंद ही कर देने का निर्णय लेने की तैयारी कर ली थी. लेकिन गोड्डा सांसद ने इस योजना में जान डाली यहां तक कि इस योजना को पूर्ण कराने के लिए सांसद डॉ दुबे को हाइकोर्ट तक का सहारा लेना पड़ा.
हाइकोर्ट ने जब पुनासी जलाशय योजना की मॉनिटरिंग शुरू की तब इस योजना में गति आयी. नतीजा है कि आज 37 सालों बाद इस परियोजना का अहम काम रिवर क्लोजर का काम शुरू हुआ है. कहा जाता है कि रिवर क्लोजर किसी भी जलाशय योजना का कार्य कंप्लीट माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




