फर्जी सर्टिफिकेट से क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर पर एफआइआर
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2018 4:32 AM
देवघर : जसीडीह स्थित शिव मेडिकल में फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर क्लिनिक चलाने वाले डॉ दिवाकर प्रसाद के खिलाफ सोमवार को जसीडीह सीएचसी प्रभारी डॉ एके सिंह ने मामला दर्ज कराया. दर्ज मामले में उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों व मरीज निरोज दूबे, निरंजन चौधरी समेत अन्य लोगों ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर […]
देवघर : जसीडीह स्थित शिव मेडिकल में फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर क्लिनिक चलाने वाले डॉ दिवाकर प्रसाद के खिलाफ सोमवार को जसीडीह सीएचसी प्रभारी डॉ एके सिंह ने मामला दर्ज कराया. दर्ज मामले में उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों व मरीज निरोज दूबे, निरंजन चौधरी समेत अन्य लोगों ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर कहा था कि डॉ दिवाकर के एमबीबीएस व एमडी की डिग्री बिल्कुल फर्जी है. इस फर्जी सर्टिफिकेट से मरीजों का इलाज किया जा रहा है.
साथ ही मरीजों का दोहन भी किया जा रहा है. इस मामले में सिविल सर्जन ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच के जिम्मा डॉ रंजन सिन्हा व डॉ अवधेश कुमार सिंह को दिया था. जिन्होंने जांच के दौरान डॉ दिवाकर का सर्टिफिकेट फर्जी पाया. एमबीबीएस व एमडी का डिग्री बिल्कुल फर्जी संस्थान से निर्गत की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










