बाबा बैद्यनाथधाम के सरदार पंडा अजीतानंद ओझा नहीं रहे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2018 5:26 AM
देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 10वें सरदार पंडा अजीतानंद ओझा का मंगलवार की सुबह निधन हो गया. वे 85 वर्ष के थे. सरदार पंडा के निधन की खबर मिलते ही देवघर शोक में डूब गया. पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लाेगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मानसराेवर तट पर उनका अंतिम संस्कार किया […]
देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 10वें सरदार पंडा अजीतानंद ओझा का मंगलवार की सुबह निधन हो गया. वे 85 वर्ष के थे. सरदार पंडा के निधन की खबर मिलते ही देवघर शोक में डूब गया. पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लाेगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मानसराेवर तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. दिवंगत अजीतानंद ओझा को लंबे संघर्ष व कानूनी लड़ाई के बाद सरदार पंडा की गद्दी मिली थी तथा 321 दिनों तक सरदार पंडा की कुर्सी पर विराजमान रहे.
मंगलवार की सुबह करीब सात बजे वे अपने बिस्तर पर बैठ कर चाय पीते हुए अपने पोते से बात कर रहे थे. इसी क्रम में अचानक बेहोश हो गये. इसके बाद उनके छोटे पुत्र सच्चिदानंद ओझा ने मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र से तुरंत ऑक्सीजन मंगा कर लगवाया. इसके बाद सदर अस्पताल ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










