ट्रक व मालवाहक को छोड़कर बाइक से ढो रहे कोयला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2018 3:29 AM
विज्ञापन
कोयला चोरों ने बदल लिया तरीका एक दिन में चितरा से निकलती है कोयले से लदी करीब ढाई सौ बाइक सारठ, सारवां व सोनारायठाढ़ी के रास्ते में होती है सप्लाई बाइक से देवघर तक भी पहुंचता है कोयला देवघर : अब कोयला चोरी का तरीका पूरी तरह बदल गया है. ट्रक व मालवाहक को छोड़कर […]
विज्ञापन
कोयला चोरों ने बदल लिया तरीका
एक दिन में चितरा से निकलती है कोयले से लदी करीब ढाई सौ बाइक
सारठ, सारवां व सोनारायठाढ़ी के रास्ते में होती है सप्लाई
बाइक से देवघर तक भी पहुंचता है कोयला
देवघर : अब कोयला चोरी का तरीका पूरी तरह बदल गया है. ट्रक व मालवाहक को छोड़कर बाइक से कोयला चोरी शुरू हो गयी है. शाम ढलने के बाद से पूरी रात व सुबह करीब आठ बजे तक चितरा से करीब ढाई सौ कोयला लोड बाइक निकलती है. एक बाइक पर कम से कम चार बोरा कोयला लोड रहता है, जिसका अनुमानित वजन करीब साढ़े छह क्विंटल तक होता है. कोयला ले जाने में राजदूत, स्पलेंडर, टीवीएस आदि बाइक का उपयोग होता है. चितरा से कुकराहा, कर्मा होकर सारठ बाजार पार कर कोयले की कुछ बाइक बाराटांड़ के रास्ते सोनारायठाढ़ी तरफ निकल जाती है. वहीं कुछ बाइक मनीगढ़ी के रास्ते दूसरे रुट में डायवर्ट हो जाती है. वहीं कुछ बाइक सारवां बाजार होकर देवघर तक घुसती है. उक्त बाइक वाले किसे लाकर उक्त कोयले देते हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.
पुलिस की अनदेखी या लापरवाही: बाइक से हो रही कोयला चोरी पर पुलिस की भी कोई नजर नहीं है. आखिर पुलिस जान-बूझकर नहीं रोकती है या कुछ ओर, समझ से परे है. खुलेआम मुख्य सड़कों से एक साथ बाइक पर चार-पांच बोरा कोयला लोड कर गुजरता है, जो कोई भी देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










