बाबा मंदिर में लगे कैमरे का दावेदार आया सामने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2018 7:34 AM
विज्ञापन
देवघर : बाबा मंदिर की व्यवस्था में परिवर्तन से नयी-नयी बातें सामने आ रही है. इस बार बाबा मंदिर में लगे कैमरों का दावेदार सामने आया है. पटना से आये सीसीटीवी कैमरे के विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बाबा मंदिर में लगे 16 कैमराें पर अपना दावा किया है. उन्होंने मंदिर सहायक प्रभारी सुनील तिवारी से […]
विज्ञापन
देवघर : बाबा मंदिर की व्यवस्था में परिवर्तन से नयी-नयी बातें सामने आ रही है. इस बार बाबा मंदिर में लगे कैमरों का दावेदार सामने आया है. पटना से आये सीसीटीवी कैमरे के विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बाबा मंदिर में लगे 16 कैमराें पर अपना दावा किया है.
उन्होंने मंदिर सहायक प्रभारी सुनील तिवारी से मिल कर कहा कि ये सीसीटीवी कैमरे मेरे हैं. पिछले श्रावणी मेले से ही मंदिर में लगे हैं. बता दें कि इस समय बाबा मंदिर में सुरक्षा के लिए 22 कैमरे लगे हैं. जिनमें की दो खराब हैं. मंदिर के 16 कैमरों पर दावेदारी जताने के बाद कहा जा रहा है कि मंदिर का अपना मात्र छह कैमरा है. अब जांच होने के बाद मामले की पूरी सत्यता सामने आयेगी. फिलहाल मंदिर सहायक प्रभारी ने कैमरे के दावेदार को कैमरे के बारे में पूरी तरह से टर्म ऑफ कंडिशन सहित लिखित देने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










