सगड़बाद में ट्रैक्टर से दब कर मजदूर की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2018 7:23 AM
विज्ञापन
पालोजोरी : कुंजोड़ा-सगड़ूबाद रोड में सगड़ूबाद जोरिया के पास बांस लदे एक ट्रैक्टर के पलट जाने से उसमें सवार एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पोखरिया निवासी विजय कोल (18) के रूप में हुई है़ मृतक के मामा पोखरिया गांव निवासी सभापति कोल ने थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज […]
विज्ञापन
पालोजोरी : कुंजोड़ा-सगड़ूबाद रोड में सगड़ूबाद जोरिया के पास बांस लदे एक ट्रैक्टर के पलट जाने से उसमें सवार एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पोखरिया निवासी विजय कोल (18) के रूप में हुई है़ मृतक के मामा पोखरिया गांव निवासी सभापति कोल ने थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है़
सभापति ने बताया कि देवीपुर प्रखंड के टटकियो गांव निवासी उसके बहनोई बेलभद्र कोल की मौत करीब 15 वर्ष पूर्व हो गयी थी़ इसके बाद उसकी बहन मूर्ति कोलिन व भांजा विजय कोल पोखरिया में ही रह रहे थे. विजय पिछले कुछ सालों से मेहनत-मजदूरी कर अपनी मां का भरण-पोषण करता था़ रविवार की सुबह पोखरिया गांव के पंचानन महतो के ट्रैक्टर में मजदूरी करने गया था़ इस दौरान उसे खबर मिली कि उसका भगीना ट्रैक्टर पलटने से दब गया है़ जब वे लोग वहां पहुंचे तो पता चला कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. ट्रैक्टर का नंबर पता नहीं चल पाया है़ बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण उसके भगीना के इंजन में दब जाने मौत हो गयी है़ ट्रैक्टर पर पंडाल का बांस लोड था़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










