बाबा मंदिर में बगैर टेंडर के नहीं होगी सामान की खरीद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2018 4:02 AM
विज्ञापन
एजेंसी के माध्यम से सामान की खरीदारी करेगा मंदिर प्रबंधन देवघर : बाबा मंदिर की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नयी योजना बनायी गयी है. अब पहले की तरह पुराने फॉर्मेट व कच्चे बिल पर खरीदारी पर पाबंदी लगाने की तैयारी है. मंदिर प्रबंधन ने मंदिर के लिए जरूरी सामान की लिस्ट तैयार करेगी […]
विज्ञापन
एजेंसी के माध्यम से सामान की खरीदारी करेगा मंदिर प्रबंधन
देवघर : बाबा मंदिर की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नयी योजना बनायी गयी है. अब पहले की तरह पुराने फॉर्मेट व कच्चे बिल पर खरीदारी पर पाबंदी लगाने की तैयारी है. मंदिर प्रबंधन ने मंदिर के लिए जरूरी सामान की लिस्ट तैयार करेगी तथा सभी सामान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञापन के माध्यम से टेंडर निकाला जायेगा. टेंडर के बाद सभी सामान की खरीदारी एजेंसी के माध्यम से की जायेगी. मिली जानकारी के अनुसार, सावन में बिजली, पानी, एसी आदि मेंटेनेंस का काम अब सीधे पुराने कंपनी को बुला कर नहीं कराया जायेगा. इसके लिए मेला से पहले टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी पर विचार-विमर्श जारी है, ताकि श्रावणी मेले के समय एजेंसी के माध्यम से काम कराया जा सके.
एजेंसी के दर व गुणवत्ता को जांचने के लिए बनेगी टीम
एजेंसी द्वारा सप्लाइ किये गये सामान की गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा. मंदिर में जरूरी पूजा के सामान भी एजेंसी से ही लिये जायेंगे. साथ ही इन सामान की जांच के लिए मंदिर के सहायक प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठन करने की बात भी सामने आ रही है. गुणवत्ता व दर में हेराफेरी होने पर संबंधित कंपनी व एजेंसी का टेंडर रद्द करने के साथ-साथ दंडात्मक कार्रवाई करने पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










