क्रूड ऑयल चोरी मामले में यूपी व बिहार के दो युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2018 3:48 AM
विज्ञापन
इंडिका कार जब्त, दोनों नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे देवघर : नगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर रामरतन बक्शी रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार रात को छापेमारी कर यूपी व बिहार के दो युवकों को हिरासत में लिया. इस दौरान पुलिस ने वहां से एक इंडिका कार भी जब्त किया […]
विज्ञापन
इंडिका कार जब्त, दोनों नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे
देवघर : नगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर रामरतन बक्शी रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार रात को छापेमारी कर यूपी व बिहार के दो युवकों को हिरासत में लिया. इस दौरान पुलिस ने वहां से एक इंडिका कार भी जब्त किया है. पुलिस के अनुसार पकड़े गये दोनों युवक क्रूड ऑयल चोरी कांड का आरोपित है. पूछे जाने पर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के वैशाली जिले के गोरोल थाना क्षेत्र के चंद छपरा गांव निवासी राम निवास सिंह व यूपी के गौरखपुर जिले के हरपुर बुधत थाना क्षेत्र के खेरा निवासी राम नारायण यादव को पकड़ा गया है. दोनों के विरुद्ध बरौनी-हल्दिया पाइपलाइन से क्रूड ऑयल चोरी को लेकर मोहनपुर थाना में तीन, सारवां व जसीडीह थाना में दो-दो, देवीपुर व कुंडा थाने में एक-एक एफआइआर दर्ज है. कुंडा थाना के मामले में दोनों वांटेड है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










