देवघर : मंडल कारा के बंदी से मारपीट मामले में एफआइआर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2018 4:47 AM

विज्ञापन

देवघर : मंडल कारा के वार्ड-3 के घायल बंदी रोहिणी तिवारीडीह निवासी केशव कुमार दुबे पर जानलेवा हमला का एफआइआर नगर थाना में दर्ज किया गया. मामले में काराधीन बंदी हिरना निवासी अकरम शेख, रुस्ताख शेख व बिहार अंतर्गत जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के केवल गांव निवासी सुमन कुमार सिंह को आरोपित बनाया […]

विज्ञापन

देवघर : मंडल कारा के वार्ड-3 के घायल बंदी रोहिणी तिवारीडीह निवासी केशव कुमार दुबे पर जानलेवा हमला का एफआइआर नगर थाना में दर्ज किया गया. मामले में काराधीन बंदी हिरना निवासी अकरम शेख, रुस्ताख शेख व बिहार अंतर्गत जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के केवल गांव निवासी सुमन कुमार सिंह को आरोपित बनाया गया.

जिक्र है कि तीनों बंदियों ने मिल कर उसे गला में गमछा लगाया और रड व लंच बॉक्स से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. केशव का बंदी आवेदन काराधीक्षक के माध्यम से नगर थाना भेजा गया. उधर देर शाम में सुमन को बेहतर इलाज के लिये जेल डॉक्टर की सलाह पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola