32 पैक्स अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म, जल्द होगा चुनाव
देवघर : जिले के 32 पैक्स अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है. इसके बाद सहकारिता विभाग ने इन 32 पैक्सों के संचालन के लिए प्रशासक की नियुक्ति कर दी है. अब इन पैक्सों में अगले कुछ दिनों में नये अध्यक्ष का चुनाव वोटिंग के जरिये होगा. जब तक चुनाव नहीं होता है, उन 32 […]
देवघर : जिले के 32 पैक्स अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है. इसके बाद सहकारिता विभाग ने इन 32 पैक्सों के संचालन के लिए प्रशासक की नियुक्ति कर दी है. अब इन पैक्सों में अगले कुछ दिनों में नये अध्यक्ष का चुनाव वोटिंग के जरिये होगा. जब तक चुनाव नहीं होता है, उन 32 पैक्सों अध्यक्षों की जगह प्रशासक ही पैक्सों का कार्य करेंगे. जिन पैक्स अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो गया है, उन्हें पैक्सों का लेखा-जोखा नियुक्त प्रशासक को सौंप देना है. सहयोग समितियां के सहायक निबंधक द्वारा इससे संबंधित निर्देश जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










