नौ दिनों में दो सौ से अधिक बकायेदारों की बत्ती गुल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : बिजली बिल बकायदारों की सूची लंबी होने से बिजली विभाग की परेशानी बढ़ गयी है. लक्ष्य से कम राजस्व की प्राप्ति होने के कारण मुख्यालय के निर्देश पर विभाग की ओर से बड़े बकायेदारों को खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत 20 से 29 नवंबर तक बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर […]
विज्ञापन
देवघर : बिजली बिल बकायदारों की सूची लंबी होने से बिजली विभाग की परेशानी बढ़ गयी है. लक्ष्य से कम राजस्व की प्राप्ति होने के कारण मुख्यालय के निर्देश पर विभाग की ओर से बड़े बकायेदारों को खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत 20 से 29 नवंबर तक बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर दो सौ से अधिक बकायेदार उपभोक्ताअों का बिजली कनेक्शन काटा गया.
यह जानकारी देवघर विद्युत सब डिवीजन के प्रभारी सहायक अभियंता अरविंद कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटे जाने के साथ उनसे जुर्माना भी वसूला जा रहा है.
अभियान के दौरान विभागीय कोष में बड़े पैमाने पर राजस्व भी जमा हुआ है. यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में भी बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. इससे पूर्व बकायेदार उपभोक्ताअों से अपील की गयी है कि वे अपना-अपना बकाया भुगतान कर दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










