गुरु के सान्निध्य से जीवन में आयेगी सकारात्मक ऊर्जा : स्वामी निरंजनानंद

Updated:
विज्ञापन

देवघर : रिखियापीठ में परमहंस स्वामी सत्यानंद जी का जन्म दिवस रविवार को योग पूर्णिमा महोत्सव के रूप में मनाया गया. योग पूर्णिमा महोत्सव में आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ की पूर्णाहुति काशी के पंडितों द्वारा बसोधारा से की गयी. स्वामी सत्यानंदजी के जन्म दिवस पर स्वामी निरंजनानंद व स्वामी सत्संगीजी की उपस्थिति में 3300 कन्या-बटुकों व […]

विज्ञापन
देवघर : रिखियापीठ में परमहंस स्वामी सत्यानंद जी का जन्म दिवस रविवार को योग पूर्णिमा महोत्सव के रूप में मनाया गया. योग पूर्णिमा महोत्सव में आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ की पूर्णाहुति काशी के पंडितों द्वारा बसोधारा से की गयी. स्वामी सत्यानंदजी के जन्म दिवस पर स्वामी निरंजनानंद व स्वामी सत्संगीजी की उपस्थिति में 3300 कन्या-बटुकों व उनके माता-पिता को घरेलू उपयोग की वस्तुएं प्रसाद के रूप में दी गयी. स्वामी निरंजनानंद जी ने कहा कि गुरु का सानिध्य जीवन में ऊर्जा भरने का काम करती है.

मनुष्य के जीवन में गुरु का सानिध्य अवश्य होना चाहिए, गुरु भक्ति, प्रेम व सेवा के मार्ग बताते हैं. इससे आत्मसंतुष्टि व समृद्धि आयेगी. उन्होंने कहा कि स्वामी सत्यानंदजी का जीवन समर्पण से भरा रहा, वे कभी लोगों का अहित नहीं चाहते थे. रिखिया पंचायत के ग्रामीणों से बहुत प्रेम करते थे व ग्रामीणों का स्नेह भी उन्हें प्राप्त होता था. स्वामी सत्यानंदजी का रिखिया का प्रेम व सेवा हमेशा बरकरार रहेगा. इस वर्ष योग पूर्णिमा महोत्सव के दौरान शिव आराधना की स्मृति को कभी भूलाया नहीं जा सकता है.

निश्चित रूप से गुरु, देवी व देवता का आभास हुआ है. इस यज्ञ में प्रत्यक्ष रुप से दिव्यता को देखा गया. ईश्वर के तीन स्वरुप सत्यम, शिवम सुंदरम की उपलब्धियां कृपा व करुणा के रूप में यज्ञ में अनुभव हुआ. गुरुजी का मंगल आशीर्वाद विश्वास के साथ लेकर यज्ञ से जायेंगे, जिससे जीवन में अमंगल कभी नहीं होगा. ग्रामीणों को दिये प्रवचन के दौरान स्वामी निरंजनानंद जी भावुक हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola