कुमैठा में बनेगा फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, 20.69 करोड़ स्वीकृत
देवघर : देवघर में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट भवन निर्माण के लिए झारखंड सरकार ने 20.69 करोड़ की स्वीकृति दी है. राशि मिलते ही अब देवघर फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट बनने का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए कुमैठा के पास पांच एकड़ जमीन भी चिह्नित कर ली गयी है. टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही […]
देवघर : देवघर में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट भवन निर्माण के लिए झारखंड सरकार ने 20.69 करोड़ की स्वीकृति दी है. राशि मिलते ही अब देवघर फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट बनने का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए कुमैठा के पास पांच एकड़ जमीन भी चिह्नित कर ली गयी है. टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू होगा. विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव योजना एवं वित्त विभाग अमित खरे की अध्यक्षता में गठित राज्य योजना प्राधिकृत समिति ने राशि की स्वीकृति दी है. इस संस्थान के बनने से क्षेत्र में होटल, पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ ही इस उच्च तकनीकी संस्थान से प्रशिक्षण लेने के बाद युवा देश, विदेश में रोजगार कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










