साइबर ठगों की संपत्ति की सूची तैयार
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के साइबर ठगों के अवैध संपत्तियों की सूची पुलिस तैयार कर चुकी है. पुलिस अब साइबर ठगों की अवैध संपत्तियों को अटैच करने की तैयारी में है. पहले चरण में उन साइबर ठगों की संपत्तियों की सूची तैयार हुई है, जिन पर साइबर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हो चुकी […]
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के साइबर ठगों के अवैध संपत्तियों की सूची पुलिस तैयार कर चुकी है. पुलिस अब साइबर ठगों की अवैध संपत्तियों को अटैच करने की तैयारी में है. पहले चरण में उन साइबर ठगों की संपत्तियों की सूची तैयार हुई है, जिन पर साइबर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है. मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा, बांक, खरगडीहा, बाराकोला, मोहनकानाली, कोठिया जनाकी, जमुआ, लतासारे, मोरने, जगतपुर, शिव नगर, बांझी, आमगाछी, पारोडाल आदि गांवों के साइबर ठगों की सूची तैयार हो रही है. इसमें अब तक आरोपित साइबर ठगों की संपत्तियों की सूची तैयार हो चुकी है, शेष के नामों की सूची तैयार हो रही है. पिछले दिनों मोहनपुर पुलिस ने अभियान चलाकर साइबर ठगों के नामों की पूरी लिस्ट तैयार की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










