मधुपुर में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: शहर के पनाहकोला स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान रकीमा बीबी नामक 30 वर्षीय महिला व बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने क्लीनिक में जमकर हो-हंगामा किया. इसके बाद पुलिस ने पहुंच कर मामले को शांत कराया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि करौं थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

मधुपुर: शहर के पनाहकोला स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान रकीमा बीबी नामक 30 वर्षीय महिला व बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने क्लीनिक में जमकर हो-हंगामा किया. इसके बाद पुलिस ने पहुंच कर मामले को शांत कराया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि करौं थाना क्षेत्र के जोड़ोमो पथलजोर की रकीमा को ससुराल वालों ने रविवार की सुबह प्रसव पीड़ा के बाद क्लीनिक में दाखिल कराया था.

इलाज के क्रम में ही दोपहर को उसकी मौत हो गयी. हंगामा कर रहे परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप भी लगाया. वहीं क्लीनिक संचालक ने लापरवाही से इनकार किया है. हंगामा शांत होने के बाद दोनों पक्षों में बैठक कर मामले को सुलझाया गया.

क्या कहते हैं एसडीपीओ
एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत के बाद हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया. लेकिन लड़की के ससुराल व मायके वालों द्वारा किसी के खिलाफ शिकायत नहीं किये जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola