डीबीए चुनाव में 37 उम्मीदवार मैदान में
देवघर: 11 अगस्त को होने जा रहे जिला अधिवक्ता संघ (डीबीए) के चुनाव में नामांकन वापसी की तिथि गुरुवार काे खत्म हो गयी. दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिये. नाम वापसी लेने वालों में महासचिव पद के उम्मीदवार रंधीर कुमार देव व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के उम्मीवार संजय कुमार सिंह हैं. अब […]
चुनाव पदाधिकारी सह वरीय अधिवक्ता केशव चंद्र तिवारी ने बताया कि हर पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों के नामों का प्रकाशन चार अगस्त को किया जायेगा. प्रकाशन के बाद सभी उम्मीदवारों को क्रम संख्या मिल जायेगी. साथ मतपत्र का नमूना भी प्रकाशित कर दिया जायेगा. अब महासचिव पद पर सिर्फ प्रणय कुमार सिन्हा व राजकुमार शर्मा के बीच टक्कर होगी. इधर अध्यक्ष पद के लिए बालेश्वर प्रसाद सिंह व बैद्यनाथ यादव के बीच मुकाबला है. चुनावी मैदान में सबसे अधिक अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद पर संघर्ष के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










