महिला के अकाउंट से 60 हजार रुपये की अवैध निकासी

Updated:
विज्ञापन

देवघर: नगर थाना क्षेत्र के श्रीकांत रोड बेलाबगान निवासी गणिता देवी को एक अज्ञात मोबाइल धारक ने पीएनबी अधिकारी बनकर कॉल किया और झांसा देकर उससे आधार नंबर व एटीएम के चार अंक की जानकारी ले ली. इसके बाद आरोपित मोबाइल धारक ने उसके अकाउंट से 60 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. आरोपित […]

विज्ञापन
देवघर: नगर थाना क्षेत्र के श्रीकांत रोड बेलाबगान निवासी गणिता देवी को एक अज्ञात मोबाइल धारक ने पीएनबी अधिकारी बनकर कॉल किया और झांसा देकर उससे आधार नंबर व एटीएम के चार अंक की जानकारी ले ली. इसके बाद आरोपित मोबाइल धारक ने उसके अकाउंट से 60 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली.

आरोपित ने झांसा देते हुए गणिता से कहा था कि उसका एटीएम बंद कर दिया गया है, जो आधार नंबर व एटीएम के चार अंक की जानकारी देने पर चालू कर दिया जायेगा. सोमवार सुबह में पुन: उक्त मोबाइल धारक कॉल कर गणिता से एटीएम पिन मांग रहा था, तभी उसे शंका हुई. इसके बाद बैंक जाकर उसने पासबुक अप-टू-डेट कराया तो उक्त राशि उड़ा लेने की जानकारी मिली.

इस संबंध में गणिता के आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या 454/17 भादवि की धारा 419, 420, 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola