तीन दिनों में कर लिये 9.60 लाख ट्रांसफर

Updated:
विज्ञापन

देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के तेलिया नवाडीह खिजुरिया निवासी गोवर्धन सिंह का एटीएम कार्ड तिवारी चौक एसबीआइ शाखा में अज्ञात व्यक्ति ने बदल लिया और उसके खाते से तीन दिनों में 9.60 लाख रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में उसके आवेदन पर नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिक्र है […]

विज्ञापन
देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के तेलिया नवाडीह खिजुरिया निवासी गोवर्धन सिंह का एटीएम कार्ड तिवारी चौक एसबीआइ शाखा में अज्ञात व्यक्ति ने बदल लिया और उसके खाते से तीन दिनों में 9.60 लाख रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में उसके आवेदन पर नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिक्र है कि बिहार अंतर्गत बांका जिले के शंभूगंज एसबीआइ में उसका एकाउंट है.

अपने एटीएम को स्वाइप कर वह एसबीआइ तिवारी चौक शाखा में 12 जून को पैसा जमा करने पहुंचा. एक युवक मदद के बहाने आया और झांसा देकर उसका कार्ड बदल लिया.

पुन: गोवर्धन 14 जून को उक्त शाखा पुत्र को पैसा भेजने पहुंचा तब जानकारी मिली कि उसके पास मौजूद कार्ड अवैध है. इसके बाद खाता अपडेट कराया तो जानकारी हुई कि उसके एकाउंट से उक्त रुपयों की अवैध निकासी कर ली गयी है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 394/17 भादवि की धारा 406, 420, 379 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola