चतरा में बराकर नदी के बालू घाट पर बीडीओ पर पथराव, बाल-बाल बचे अधिकारी और कर्मचारी

Stone Pelting On BDO: चतरा की बराकर नदी के बालू घाट पर मयूरहंड बीडीओ सह सीओ मनीष कुमार पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया. इसमें बीडीओ और दोनों कर्मचारी बाल-बाल बच गए.

Stone Pelting On BDO: मयूरहंड (चतरा), पिंटू कुमार राणा-हजारीबाग-चतरा सीमा पर बराकर नदी के बालू घाट पर पदमा थाना क्षेत्र के कुछ लोगों ने मयूरहंड बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) सह सीओ (अंचलाधिकारी) मनीष कुमार समेत अन्य कर्मियों पर पथराव कर दिया. इस घटना में बीडीओ सह सीओ और उनके दो कर्मी चालक एवं अनुसेवक (विभूति कुमार और पूरण तुरी) बाल-बाल बच गए. घटना सोमवार शाम की बतायी जा रही है. बीडीओ सह सीओ मनीष कुमार ने इस मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी. इस बीच वहां आसपास के ग्रामीण पहुंचे. तब मामला शांत हुआ. थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी बीडीओ सह सीओ द्वारा मिली है. पुलिस जांच में जुटी है.

पथराव में बाल-बाल बचे बीडीओ


झारखंड के चतरा जिले में मयूरहंड बीडीओ सह सीओ मनीष कुमार समेत अन्य कर्मी बाल-बाल बच गए. वे मनरेगा योजना के तहत किए गए कार्य को देखने जा रहे थे. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन पर पथराव कर दिया. उन्होंने पथराव की सूचना स्थानी थाने को दी.

बालू घाट पर लोगों ने किया पथराव-बीडीओ


बीडीओ सह सीओ मनीष कुमार ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे मयूरहंड प्रखंड की सोकी पंचायत में संचालित मनरेगा योजना के कार्य को देखने पदमा थाना क्षेत्र के बराकर नदी के सीराटांड़ बालू घाट के रास्ते मनरेगा योजना स्थल जा रहे थे. तभी कुछ लोगों ने उन पर पथराव कर दिया.

ये भी पढ़ें: झारखंड के गुमला में नाबालिग से दरिंदगी, जंगल से जान बचाकर भागी, तीन दरिंदे अरेस्ट

ये भी पढ़ें: रांची में दिनदहाड़े 13 लाख की लूट, होटल मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >