22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों को अपनायें

चतरा : राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय नगवां में मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. मौके पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डाला. जिप सदस्य सह पूर्व लोक सभा प्रत्याशी अरुण यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों को अपना कर ही देश का […]

चतरा : राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय नगवां में मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. मौके पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डाला.
जिप सदस्य सह पूर्व लोक सभा प्रत्याशी अरुण यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों को अपना कर ही देश का कल्याण किया जा सकता है. उनके सपनों को साकार करने के लिए लोगों को एकजुट होने की जरूरत है. नंदकिशोर ठाकुर ने कहा कि जन नायक देश के महान नेता, गरीबों के मसीहा थे. उनका जन्म 24 जनवरी 1921 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ था. वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री व सांसद बने थे. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ मुर्तुजा ने किया. मौके पर रामदेव यादव, अशोक दांगी आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें