28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दांगी समाज का आमरण अनशन शुरू

पत्थलगड्डा. दांगी जाति को एनेक्चर वन का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर दांगी समाज ने गुरूवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन किया. अखिल भारतीय दांगी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया. अनशन पर जिप सदस्य सुनीता देवी, बीरबल दांगी, रामसेवक दांगी, रामचंद्र दांगी शामिल हैं. इससे पूर्व सैकड़ों […]

पत्थलगड्डा. दांगी जाति को एनेक्चर वन का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर दांगी समाज ने गुरूवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन किया. अखिल भारतीय दांगी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया. अनशन पर जिप सदस्य सुनीता देवी, बीरबल दांगी, रामसेवक दांगी, रामचंद्र दांगी शामिल हैं. इससे पूर्व सैकड़ों लोग सुभाष चौक पर जमा हुए.
महात्मा गांधी व सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस के शक्ल में लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचे. लोग नारा लगाते हुए अनशन स्थल पर पहुंचे. इसके बाद सभा की गयी. अध्यक्षता डॉ रामदेव दांगी व संचालन रूद्रनाथ दांगी ने किया. मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि दांगी जाति का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने के विरोध में पिछले 26 सितंबर को धरना दिया गया था. लेकिन बीडीओ का कोई असर नहीं हुआ.
आंदोलन को मुखर बनाने के लिए दांगी समाज के लोगों ने आमरण अनशन शुरू किया. सभा को जिला महासचिव राजू लाल वर्मा, बालेश्वर कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद, इंद्रदेव दांगी, दुल्ली राम दांगी, दिनेश्वर दांगी, बासुदेव दांगी, सोनमती देवी, कुसुम लता कुशवाहा, राजकुमार दांगी ने भी संबोधित किया. दांगी जाति के मांग के समर्थन में जेवीएम नेता रामदेव सिंह भोक्ता, सिंघानी के पंसस बेबी देवी ने आवाज उठायी. मौके पर प्रखंड के सैकड़ों दांगी समाज के लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें