Advertisement
जिले में पांच मत्स्य बीज स्टॉल बनाये जायेंगे
चतरा : मत्स्य विभाग द्वारा इस बार तालाब, पोखर व डोभा के साथ-साथ कुआं में भी मत्स्य पालन किया जायेगा. मत्स्य मित्रों द्वारा मत्स्य पालन कार्य कराया जायेगा. जिला मत्स्य पदाधिकारी कमरुजमा ने बताया कि सितंबर माह के अंतिम सप्ताह तक मनरेगा के 560 कूप व दो दर्जन से अधिक तालाबों में मत्स्य पालन का […]
चतरा : मत्स्य विभाग द्वारा इस बार तालाब, पोखर व डोभा के साथ-साथ कुआं में भी मत्स्य पालन किया जायेगा. मत्स्य मित्रों द्वारा मत्स्य पालन कार्य कराया जायेगा. जिला मत्स्य पदाधिकारी कमरुजमा ने बताया कि सितंबर माह के अंतिम सप्ताह तक मनरेगा के 560 कूप व दो दर्जन से अधिक तालाबों में मत्स्य पालन का काम पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिले में पांच मत्स्य बीज स्टॉल बनाया जायेगा.
ताकि मत्स्य पालकों को बीज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा मत्स्य मित्रों को बीज व जाल मुफ्त में मुहैया करायी जायेगी. साथ ही 10 महिला मछली विक्रेता को समान नि:शुल्क दिया जायेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement