Advertisement
वट सावित्री पूजा संपन्न
चतरा : जिले में शनिवार को वट सावित्री पूजा धूमधाम व भक्तिभाव से की गयी. नव विवाहिता व सुहागिन महिलाओं ने अपनी पति की लंबी आयु व उनके कुशल जीवन के कामना को लेकर वट सावित्री पूजा की. सुबह से ही काफी संख्या में महिलाएं वट वृक्ष के पास पहुंच कर विधि विधान से पूजा […]
चतरा : जिले में शनिवार को वट सावित्री पूजा धूमधाम व भक्तिभाव से की गयी. नव विवाहिता व सुहागिन महिलाओं ने अपनी पति की लंबी आयु व उनके कुशल जीवन के कामना को लेकर वट सावित्री पूजा की. सुबह से ही काफी संख्या में महिलाएं वट वृक्ष के पास पहुंच कर विधि विधान से पूजा अर्चना की.
साथ ही ब्राह्मण से कथा का श्रवण किया. माता पार्वती व भगवान शंकर के कथा को सुना. आचार्य धर्मेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि वट वृक्ष के नीचे महिलाएं सावित्री सत्यवान व यमराज की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है. मान्यता है कि इस दिन सावित्री ने यमराज से अपनी पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी. भारतीय धर्म शास्त्रों ने वट सावित्री अमावस्या स्त्रियों का महत्वपूर्ण पर्व है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement