25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ग्रामीणों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

पिपरवार : बचरा उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया गुंजन कुमारी सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आंबेडकर जयंती मनायी गयी. मौके पर पंचायत सेवक प्रसादी ठाकुर ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी. पीएमजीएसवाइ, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण गृह योजना का लाभ उठाने की सलाह दी. पंचायत सेवक ने बताया कि ग्राम […]

पिपरवार : बचरा उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया गुंजन कुमारी सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आंबेडकर जयंती मनायी गयी. मौके पर पंचायत सेवक प्रसादी ठाकुर ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी. पीएमजीएसवाइ, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण गृह योजना का लाभ उठाने की सलाह दी.
पंचायत सेवक ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत 24 अप्रैल तक सभी पंचायतों में कार्यक्रम आयोेजित कर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा. मौके पर पंसस सुनीता देवी, राजेंद्र कुमार गुप्ता, प्रेमसागर मुंडा, विनोद सिंह, रश्मि देवी, सुकरी देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, पूजा देवी, आयुषमति देवी, सुगिया देवी, फूलमती देवी, ताजवंती देवी, निर्मल महतो, जानकी महतो, मंगल साव, धनेश्वर महतो, फुलेश्वर महतो, महेंद्र महतो, पारो देवी आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें