Advertisement
जागरूकता रैली निकाली गयी
चतरा : पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गयी़ रैली में शामिल सेविका, सहिया व स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरे नगर का भ्रमण कर लोगाें को पल्स पोलियो के प्रति जागरूक किया़ अभियान 17 से 19 जनवरी तक चलेगा़ जिले के दो लाख से अधिक 0-5 वर्ष के बच्चों […]
चतरा : पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गयी़ रैली में शामिल सेविका, सहिया व स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरे नगर का भ्रमण कर लोगाें को पल्स पोलियो के प्रति जागरूक किया़ अभियान 17 से 19 जनवरी तक चलेगा़ जिले के दो लाख से अधिक 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है़ 17 को बूथ पर तथा 18 व 19 को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी़
33,642 बच्चों को दी जायेगी पोलियो की खुराक : सिमरिया़ सिमरिया व लावालौंग प्रखंड में रविवार को 0-5 वर्ष के बच्चों को प्लस पोलियो की खुराक दी जायेगी़ दोनों प्रखंड में 33,642 बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है़ इसके लिए 16 सब डिपो बनाया गया है़
वहीं 38 सुपरवाइजर व 10 ट्रांजिट टीम को लगाया गया है़ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 325 टीम बनायी गयी है. टीम में 650 कर्मी शामिल हैं. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भूषण राणा ने बताया कि 17 जनवरी को बूथों पर तथा 18 व 19 जनवरी को घर-घर जाकर बचों को खुराक दी जायेगी़ स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, बस अड्डा आदि जगहों पर खुराक दी जायेगी़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement