Advertisement
हाथियों ने घर तोड़े अनाज चट कर गये
सिमरिया : प्रखंड के देवरिया गांव में शुक्रवार की रात हाथियों ने उत्पात मचाया़ हाथियों ने जोहन हेंब्रम का घर तोड़ दिया़ घर में रखा तीन क्विंटल धान भी खा गये़ इसके अलावा खलिहान में रखा दो क्विंटल अनाज भी चट कर गये़ जोहन हेंब्रम ने बताया कि हाथियों की संख्या दो थी़ रात में […]
सिमरिया : प्रखंड के देवरिया गांव में शुक्रवार की रात हाथियों ने उत्पात मचाया़ हाथियों ने जोहन हेंब्रम का घर तोड़ दिया़ घर में रखा तीन क्विंटल धान भी खा गये़ इसके अलावा खलिहान में रखा दो क्विंटल अनाज भी चट कर गये़ जोहन हेंब्रम ने बताया कि हाथियों की संख्या दो थी़
रात में हाथी चिहाड़ने हुए आये़ हाथी मिट्टी की दीवार तोड़ कर घर में घुस आये और अनाज चट कर गये़ हमलोग किसी तरह जान बचा कर भागे़ इसके बाद हाथी खलिहान में रखा अनाज खा गये़ उत्पात मचाने के बाद लेपो जंगल में चले गये़ रात भर जग कर बिताये़ सुबह इसकी सूचना गांववालों को दी़
जोहन हेंब्रम ने सीओ व वन विभाग के पदाधिकारी को आवेदन देकर समुचित मुआवजे की मांग की है़ पदाधिकारियों से हाथियों को भगाने की मांग की है़ मालूम हो कि दो दिन पूर्व गिद्धौर व पत्थलगड्डा में भी हाथियों ने कई मकान तोड़े व फसलों को नुकसान पहुंचाया था़ इससे ग्रामीणों में दहशत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement