Advertisement
पानी के संरक्षण के लिए पेड़ जरूरी
प्रभात खबर की ओर से कस्तूरबा विद्यालय में किया गया पौधरोपण चतरा : प्रभात खबर का नया पौधा, नया जीवन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पौधरोपण किया गया़ विद्यालय परिसर में कई पौधे लगाये गये़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक वन संरक्षक रविकांत सिंह व विशिष्ट अतिथि रेंजर कैलाश […]
प्रभात खबर की ओर से कस्तूरबा विद्यालय में किया गया पौधरोपण
चतरा : प्रभात खबर का नया पौधा, नया जीवन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पौधरोपण किया गया़ विद्यालय परिसर में कई पौधे लगाये गये़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक वन संरक्षक रविकांत सिंह व विशिष्ट अतिथि रेंजर कैलाश सिंह थे़
रविकांत सिंह ने कहा कि वनों की कमी के कारण पर्यावरण को खतरा है़ पानी का लेवल काफी नीचे चला गया है़ पानी के संरक्षण के लिए पेड़-पौधों का होना जरूरी है़ उन्होंने लोगों से पौधे लगाने की अपील की़ वहीं रेंजर श्री सिंह ने कहा कि जंगल उजड़ने से जीव-जंतु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है़
उन्होंने छात्राओं को अपने जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाने को कहा़ लोगों से 66वां वन महोत्सव के मौके पर पौधा लगाने का संकल्प लेने को कहा़ वार्डेन फरहत जबी ने विद्यालय की सभी 250 छात्राओं के साथ मिलकर एक-एक पौधा विद्यालय परिसर में लगाने का संकल्प लिया़ वक्ताओं ने प्रभात खबर के इस कार्यक्रम की सराहना की़
मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य विनय कुमार रजक, रामाशीष कुमार, एकाउंटेंट अमरदीप प्रसाद, बबीता देवी, नीरा देवी, मिस प्रीति, गीता देवी, रीना कुमारी, सावित्री कुमारी, मो मोइन आदि थे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement