21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सभी बूथों पर सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा

लावालौंग ़ भाजपा मंडल की बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई़ जिसमें 100 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए़ बैठक में दो दिनों के अंदर सभी 32 बूथों पर सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाये जाने का निर्णय लिया गया़ मंडल अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक बूथों […]

लावालौंग ़ भाजपा मंडल की बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई़ जिसमें 100 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए़ बैठक में दो दिनों के अंदर सभी 32 बूथों पर सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाये जाने का निर्णय लिया गया़ मंडल अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक बूथों पर 100-100 सदस्य बनाये जायेंगे़ बैठक में जिला सदस्यता प्रभारी अशोक शर्मा भी उपस्थित थे़ उन्होंने सदस्यता अभियान से संबंधित कई जानकारी कार्यकर्ताओं को दिये़ साथ ही कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश आम लोगों तक पहुंचाना है़ बैठक में राजदेव यादव, शंकर साहु, चुरामन साहू, अरविंद साहू, कृष्णा साहू, अरुण सिंह, आशिष ठाकुर व प्रदीप यादव समेत कई उपस्थित थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें