त्र वनों की रक्षा को लेकर कमेटी का गठन किया गया फोटो : कान्हाचट्टी में बैठक में शामिल महिला मुक्ति संघर्ष समिति के महिलाएं़ कान्हाचट्टी. मदगडा पंचायत के बिंधानी की महिलाओं ने वनों की रक्षा का संकल्प लिया़ महिला मुक्ति संघर्ष समिति की प्रखंड अध्यक्ष रेशमी देवी अन्य महिलाओं के साथ मिल कर वनों को बचाने का काम कर रही है. श्रीमती रेशमी ने बुधवार को अपने गांव में महिलाओं के साथ बैठक कर वनों की रक्षा का संकल्प लिया. इसके लिए एक कमेटी बनायी गयी. अवैध तरीके से वनों की कटाई करते पकड़े जाने पर 1000 रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया. कमेटी में सरोज देवी को अध्यक्ष, मालती देवी को सचिव, बसंती को कोषाध्यक्ष, शांति देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा 11 महिलाओं को कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया है़ रेशमी देवी ने बताया कि प्रखंड के प्रत्येक गांव में कमेटी बना कर वनों की रक्षा की जायेगी.
महिलाओं ने लिया वनों की रक्षा का संकल्प
त्र वनों की रक्षा को लेकर कमेटी का गठन किया गया फोटो : कान्हाचट्टी में बैठक में शामिल महिला मुक्ति संघर्ष समिति के महिलाएं़ कान्हाचट्टी. मदगडा पंचायत के बिंधानी की महिलाओं ने वनों की रक्षा का संकल्प लिया़ महिला मुक्ति संघर्ष समिति की प्रखंड अध्यक्ष रेशमी देवी अन्य महिलाओं के साथ मिल कर वनों को […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement