पोस्टमार्टम के बाद पांच शवों को परिजनों को सौंपा

Updated at : 25 Jul 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद पांच शवों को परिजनों को सौंपा

चतरा : सदर अस्पताल में बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पांच शवों को परिजनों को सौंपा गया. चार लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी थी, जबकि एक की मौत सड़क हादसे में हुई थी. वज्रपात की घटना मंगलवार की देर शाम की बतायी जाती है. रात में अस्पताल में पोस्टमार्टम […]

विज्ञापन

चतरा : सदर अस्पताल में बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पांच शवों को परिजनों को सौंपा गया. चार लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी थी, जबकि एक की मौत सड़क हादसे में हुई थी. वज्रपात की घटना मंगलवार की देर शाम की बतायी जाती है.

रात में अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण बुधवार को सुबह शवों को लाया गया. विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने अस्पताल पहुंचे. सभी ने घटना पर दुख व्यक्त किया. चार दिन में जिले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें पांच बच्चे शामिल हैं. बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हुई थी. लगातार हो रही घटना से जिले के लोग सदमे में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola