एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिला 5 किलो का आईईडी बम

IED Bomb Found in Babu Dera Jungle: पश्चिमी सिंहभूम के बाबूडेरा जंगल में सुरक्षा बलों को 5 किलो का आईईडी बम मिला है. इसे नक्सलियों ने जवानों को उड़ाने के लिए जमीन में दबा रखा था.

IED Bomb Found in Babu Dera Jungle| चाईबासा, भागीरथी महतो : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है. इस ऑपरेशन के दौरान लगातार सुरक्षा बलों को नक्सलियों के डंप मिल रहे हैं. इसमें हथियार से लेकर विस्फोटक तक मिल रहे हैं. रविवार (16 मार्च 2025) को एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जमीन में दबाकर रखा गया आईईडी बम बरामद हुआ है. इस बार 5 किलो का काम जराईकेला थाना क्षेत्र में मिला है. पुलिस ने बताया है कि नक्सलियों द्वारा लगाया गया यह आईईडी बम बाबूडेरा जंगल के पास मिला है.

बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी बम को किया नष्ट

सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने उसी जगह पर बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी बम को नष्ट कर दिया. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छोटा नागपुर, छोटानागरा और जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में ऑपरेशन शुरू किया गया.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

सुबह 9 बजे जंगल में मिला 5 किलो का आईईडी बम

उन्होंने बताया कि इसी दौरान रविवार को सुबह 9 बजे के करीब एक 5 किलो का आईईडी बम बरामद हुआ. एसपी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 209, सीआरपीएफ की 26, 60, 134,193 और197 बटालियन की टीम के सदस्यों का संयुक्त दल बनाकर नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी है.

इसे भी पढ़ें

16 मार्च 2025 को आपके शहर में कितने में मिल रहा है 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, रेट यहां देखें

Aaj Ka Mausam: चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

18 लाख महिलाओं को क्यों नहीं मिला मंईयां सम्मान का पैसा? हेमंत सोरेन से बाबूलाल मरांडी का सवाल

Video: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 बेटियों और एक बेटे की हत्या कर फांसी पर लटका सनाउल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >