बोकारो में स्कूल से सटे पेड़ पर वज्रपात, 2 भाग में बंटा वृक्ष, रसोईया मूर्छित

Lightning Struck Tree in Bokaro: बोकारो जिले के झुमरा पहाड़ की तलहटी में एक स्कूल और आंगनबाड़ी से सटी दीवार पर वज्रपात के बाद एक रसोईया मूर्छित होकर गिर गयी. वज्रपात स्कूल की बाउंड्री से सटे पेड़ पर हुआ. इसके बाद पेड़ बीचोबीच दो फाड़ हो गया. मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आंगनबाड़ी केंद्रों में तड़ित चालक लगवाने का आश्वासन दिया है.

Lightning Struck Tree in Bokaro| ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पाचमो पंचायत के झुमरा पहाड़ की तलहटी में बिहायी महुआ गांव के प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के सेट एक पेड़ पर गुरुवार को वज्रपात हुआ. पेड़ बीच से दो फाड़ हो गया. स्कूल की चहारदीवारी से सटे वृक्ष पर ठनका गिरने के बाद स्कूल में खाना बना रही रसोईया मूर्छित होकर गिर पड़ी. बच्चे, शिक्षक एवं सेविका और सहायिका सब डर गये. वज्रपात की आवाज से स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में एक मिनट तक झनझनाहट महसूस होती रही.

वज्रपात के बाद स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में सन्नाटा

स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में सन्नाटा छा गया. दिन में करीब 11:30 बजे हुई वज्रपात की इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि स्कूल में तड़ित चालक होने की वजह से स्कूल पर वज्रपात न होकर पास के पेड़ पर हुआ.

2 माह पहले एक आंगनबाड़ी के पास वज्रपात में जल गया था पेड़

लोगों ने बताया कि स्कूल परिसर के हाते में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन होता है. 2 महीने पहले बलथरवा-सिमराबेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में भी पेड़ पर वज्रपात होने से पेड़ जल गया था. उस समय बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में नहीं थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूलों में तड़ित चालक, आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं

लोगों का कहना है कि क्या विडंबना है कि स्कूलों में तो तड़ित चालक लगे हैं, लेकिन प्रखंड के किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में तड़ित चालक नहीं है. इसकी वजह से बरसात के दिनों में वज्रपात का डर लोगों को सताता रहता है.

योगेंद्र प्रसाद बोले- आंगनबाड़ी केंद्रों में लगवायेंगे तड़ित चालक

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने इस घटना पर कहा कि उपायुक्त बोकारो से बात करके आंगनबाड़ी केंद्रों में तड़ित चालक लगवाने की पहल करेंगे. उन्होंने कहा कि कोशिश होगी कि झारखंड में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तड़ित चालक लग जाये.

इसे भी पढ़ें : किसान 31 अगस्त तक करा लें ये काम, नहीं तो पछतायेंगे, सरायकेला-खरसावां में अब तक आये 3,784 आवेदन

अंचल अधिकारी ने भी तड़ित चालक लगाने का दिया आश्वासन

प्रखंड के अंचल अधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आफताब आलम ने कहा कि किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में तड़ित चालक नहीं लगा है. घटनाओं की सूचना मिलती रहती है. इस संबंध में बोकारो जिले के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से पत्राचार कर आंगनबाड़ी केंद्रों में भी तड़ित चालक लगाने की व्यवस्था करेंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने भी घटना की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें

JPSC पास करने वाली पहाड़िया समुदाय की पहली महिला को झारखंड पुलिस ने किया सम्मानित

7 दिन में 61 फीसदी कम बरसा मानसून, जानें अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने माना – झारखंड में हो रही यूरिया की कालाबाजारी, कही ये बात

रामदास सोरेन का श्राद्ध कर्म 28 अगस्त को, रजरप्पा के दामोदर में विसर्जित होंगी अस्थियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >