Bokaro News : बच्चा चोर के शक में महिलाओं से मारपीट

Bokaro News : बेरमो में स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर के शक में उत्तर प्रदेश के जौनपुर की छह महिलाओं को पकड़ा.

गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरमो स्टेशन के पास स्थित दामोदर नदी पुल से सोमवार को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर के शक में उत्तर प्रदेश के जौनपुर की छह महिलाओं को पकड़ा. महिलाएं संदिग्ध अवस्था में घूम रही थीं. पूछताछ में महिलाओं ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो भीड़ ने उनसे मारपीट की. सूचना पाकर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, एसआइ रवि नारायण झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को थाने ले आये. थाना में बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार भी पहुंचे और पुलिस की उपस्थिति में उन महिलाओं से पूछताछ की. महिलाओं का जवाब संतोषजनक और स्पष्ट नहीं था. बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है. मामला संदेहास्पद लग रहा है. लोगों से अपील है कि इस तरह के संदिग्ध मामले दिखे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. कानून को अपने हाथ में ना लें. लोग सतर्क रहें. गांधीनगर थाना प्रभारी ने कहा कि महिलाओं से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. उनके पास मिले मोबाइल को खंगाला जा रहा है. बैग से मिले सामान की भी जांच की जा रही है.

बयान संदिग्ध, पुलिस कर रही पूछताछ

लोगों का ध्यान तब गया, जब महिलाएं पुल के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूमती नजर आयीं. पूछताछ करने पर महिलाओं ने खुद को यूपी के जौनपुर का बताकर दवा को लेकर इस तरफ आने की बात बतायीं. हालांकि वे डॉक्टर या वैद्य का नाम-पता नहीं बता सकीं. फेसबुक-यूट्यूब से जानकारी लेकर आने का बहाना बनाया. आधार कार्ड मांगे जाने पर मोबाइल से मंगाने की बात कही और पतियों के नाम भी स्पष्ट नहीं बता पायीं. इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया और मारपीट शुरू कर दी.

उप्र के जौनपुर की रहनेवाली हैं ये महिलाएं

बिंदु देवी (40 वर्ष), माला देवी (25 वर्ष), माया देवी (25 वर्ष), संजना कुमारी (20 वर्ष), निर्जला कुमारी (19 वर्ष), कीर्ति कुमारी (21 वर्ष)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >