Bokaro News: जेइइ मेन के प्रथम सत्र में डीपीएस बोकारो के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Bokaro News: 99.72 परसेंटाइल के साथ कुमार अनमोल बने टॉपर, रितन्मय मिश्रा 99.34 व आदित्य मिश्रा 99.27 पर्सेंटाइल के साथ क्रमश : दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे.

बोकारो, संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेइइ मेन-1) में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के कुमार अनमोल 99.72 परसेंटाइल के साथ टॉपर बने हैं. रितन्मय मिश्रा 99.34 पर्सेंटाइल लाकर दूसरे व आदित्य मिश्रा 99.27 पर्सेंटाइल के साथ तीसरे स्थान पर रहे. जेइइ मेन के प्रथम सत्र में विद्यालय के 60 से अधिक विद्यार्थी सफल रहे.

सफल विद्यार्थियों में कुमार अनमोल, रितन्मय व आदित्य मिश्रा के अलावा सुदीप लायक (99.21), रिद्धिम गुप्ता (98.79), आदित्य राज (98.27), सैयद अरहम अशरफ (97.93), आयुष सुमन (97.78), अनुज (97.74), साईं शुभम साहू (97.34), निलेश आनंद (97.71), अमन राज अमन (97.14), ध्रुव सत्यम (96.62), आदित्य प्रताप सिंह (95.92), आयुष केशरी (95.73), तनिष्क यश (95.28), अमनजीत राज (94.58), नवदीप अग्रवाल (94.58), अक्षित आनंद राठौर (94.48), मयंक (93.78), सुप्रिया सिंह (93.33), पलक्ष सिंह (93.32), हिमांशु कुमार (93.27), लोकेश नंदन (93.03), काव्या सिंह (92.62), सत्यम सिंह (92.31), साहिल राज (92.28), सात्विक अवि (91.76), मानसी पांडे (91.23), अंशुल उत्कर्ष (90.02), पीयूष कुमार (90.01) सहित आदित्य अनुकूल, सूर्याश, आयुष राज, सूर्यांश केशव, नमन राज, शुभम कुमार, शौर्य आनंद, प्रेम कुमार, निशांत राज, ऋचा सिंह आदि शामिल हैं. डीपीएस बोकारो के प्राचार्य व एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ. एएस गंगवार ने हर्ष जताते हुए सफल विद्यार्थियों को बधाई तथा आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं.

चिन्मय विद्यालय के इशान सिन्हा को मिले 99.72 परसेंटाइल

चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थियों ने जेइइ मेन-01 में बेहतर प्रदर्शन किया है. जानकारी के अनुसार स्कूल के 37 विद्यार्थियों ने परचम लहराया है. इशान सिन्हा 99.727 परसेंटाइल के साथ टॉपर बने हैं. सात विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं. 19 विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किया है. आर्यन को 99.589, मिशिता सिंह को 98.906, अर्पित राज को 97.292, मिश्खा भगत को 95.936, चिराग कुमार झा को 96.477, अभ्यास मलिक को 95.455, अनिकेत राज मंडल को 94.864 , अदित्या आनंद को 93.980, श्रीधर राज को 93.714 , तनिष्क मौर्या को 92.857, पंडित अंशु मेघनाथ को 92.857, अभिषेक को 92.746, प्रतिक कुशवाहा को 91.491और अंजलि कुमारी को 91.273 परसेंटाइल अंक मिले हैं. इनके अलावा, युवराज दुबे, अंजलि सोनी, सौरव कुमार, अमन सागर और सन्नि शर्मा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन को लेकर विद्यालय में खुशी की लहर है. प्राचार्य सूरज शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और परीक्षा के अगले चरण के लिए भी शुभकामनाएं दी. चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, विद्यालय के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी , उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >