Bokaro News : फुसरो नप चुनाव में 129 पार्षद प्रत्याशी आजमा आ रहे दांव

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार अब अपने पूरे उफान पर है.

फुसरो नगर परिषद के चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार अब अपने पूरे उफान पर है. अध्यक्ष सहित वार्ड प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान जोरों पर चल रहा है. प्रत्याशियों के समर्थकों में भी खासा उत्साह है. प्रचार वाहनों में बज रहे विभिन्न लुभावने गीतों से चुनाव की सरगर्मी देखते ही बन रही है. फुसरो नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कुल नौ महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. जबकि कुल 28 वार्ड में 129 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है. 28 वार्ड में आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे वार्ड हैं जिसमें नप क्षेत्र के कई चर्चित चेहरे की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. नप क्षेत्र के लोगों की भी इनपर निगाहें टिकी हुई है. ऐसे में उन्होंने वार्ड में चुनाव लडवे का फैसला लिया ताकि चुनाव जीतने के बाद उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ सकें.

दो पूर्व उपाध्यक्ष लड़ रहे हैं वार्ड पार्षद का चुनाव

फुसरो नप क्षेत्र का वार्ड नंबर 15 नप क्षेत्र का हॉट सीट बना हुआ है. इस वार्ड से कृष्ण कुमार तथा रंजीत प्रसाद आमने सामने है. रंजीत प्रसाद 2018 के चुनाव में पार्षद बने थे. जबकि कृष्ण कुमार ने पहला वार्ड पार्षद का चुनाव 2013 में जीता था तथा नप के उपाध्यक्ष बने थे. इसके अलावा जिला योजना समिति के सदस्य भी रहे थे. 2018 में उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लडा था. इसी तरह वार्ड नंबर 14 पर भी लोगों की निगाहें टिकी हुई है. इस सीट से भाजपा नेत्री अर्चना सिंह चुनाव लड रही है. वर्ष 2008 एवं 2013 के चुनाव में अर्चना सिंह वार्ड पार्षद बनी थी.जबकि 2018 के चुनाव में उन्होंने चेयरमैन का चुनाव लड़ा तथा 5740 मत लाकर दूसरे स्थान पर रही थी.

हर वार्ड पर प्रमुख पार्टियों की है नजर

फुसरो नप के सभी 28 वार्डो पर प्रमुख राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस, भाजपा व झामुमो की नजर है तथा हर पार्टी ज्यादा से ज्यादा वार्ड पर अपने समर्थित प्रत्याशी को जीतना चाहती है. यहीं कारण है कि तीनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. यह तय है कि जिस पार्टी का ज्यादा वार्ड प्रत्याशी होगा तो उपाध्यक्ष पद पर भी उनका कब्जा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >