Bokaro News : वार्ड पांच के लोगों को नहीं मिल रहा पीएम आवास

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच के लोगों को पीएम आवास नहीं मिल पा रहा है.

फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच में सुभाष नगर, पुरनाटांड़ का एक भाग मुख्य रूप से आता है. यहां की आबादी लगभग 45 सौ है. वोटरों की संख्या 2700 है.

इस वार्ड विशाखा देवी एक बार और इसके पूर्व दो बार उनके पति अशोक अग्रवाल पार्षद रहे हैं. निवर्तमान पार्षद विशाखा देवी ने कहा कि मेरे कार्यकाल में इस वार्ड में जनहित में बेहतर कार्य हुए हैं

क्या-क्या हैं समस्याएं

लोगों का कहना है कि वर्तमान में मुहल्लों से नियमित रूप से कचड़े का उठाव नहीं हो रहा है. फुसरो नप द्वारा पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कें तोड़ी गयी थी, इसकी मरम्मत अभी तक ठीक ढंग से नहीं की गयी है. सीसीएल अधिग्रहित क्षेत्रों में पीएम आवास का लाभ नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है.

आठ वर्षों में क्या-क्या बदला

इस वार्ड में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की थी, जिसका समाधान हो चुका है. घर-घर पानी का कनेक्शन हो चुका है. कई गली-मुहल्लों में पेवर ब्लॉक बिछाये गये हैं. दुर्गा मंदिर परिसर में विधायक मद से खुला जीम भी लगा है. सभी जरूरतमंद परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिलाया गया है. अधिकतर जरूरतमंद लोगों को पेंशन मिल रही है.

पूर्व पार्षद का दावा

अशोक अग्रवाल ने कहा कि कई जरूरी कार्य हुए हैं. मेरे कार्यकाल के बाद निवर्तमान पार्षद ने छूटे हुए कार्यों को पूरा किया है.

एक्सपर्ट व्यू

शरण सिंह राणा ने कहा कि वार्ड बड़ा होने के कारण केवल दो सफाई कर्मियों से सफाई कार्य संभव नहीं हो पाता है. कम से कम आठ सफाई कर्मियों की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >