28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मानव सेवा दिवस के रूप में मनी गुरुदेव की जयंती

बोकारो : चिन्मय विद्यालय बोकारो में स्वतंत्र भारत के महानतम वेदांती युगद्रष्टा परमपूज्य स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती का 101 वां जन्म दिवस सोमवार को पूरे अाध्यात्मिक भाव के साथ मनाया गया. प्रात: कालीन प्रार्थना सभा में प्राचार्य डॉ अशोक सिंह ने परम पूज्य गुरुदेव के विराट व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. कहा : परम पूज्य […]

बोकारो : चिन्मय विद्यालय बोकारो में स्वतंत्र भारत के महानतम वेदांती युगद्रष्टा परमपूज्य स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती का 101 वां जन्म दिवस सोमवार को पूरे अाध्यात्मिक भाव के साथ मनाया गया. प्रात: कालीन प्रार्थना सभा में प्राचार्य डॉ अशोक सिंह ने परम पूज्य गुरुदेव के विराट व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. कहा : परम पूज्य गुरुदेव का सपना था कि भारत के युवा वीर शिवाजी, स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस की तरह बनें. भारत के हर एक युवा में असीम ऊर्जा व क्षमता है.

डॉ अशोक सिंह ने कहा : प्रत्येक दिन कम-से-कम अपने घर में ही अपने माता-पिता, भाई-बहन, दादा-दादी की सेवा किसी न किसी रूप में करें. सेवा भाव को यदि अपनाते हैं तो जिंदगी के मायने ही बदल जायेंगे. कहा : प्रत्येक दिन एक घंटा सेवा दान में दें. तभी भारत पुन: अपने पुराने सामर्थ्य व प्राचीन गौरव को प्राप्त कर सकेगा. संपन्न व समर्थ भारत ही विश्व शांति, स्थिरता व समृद्धि को ला सकता है. इससे पहले विद्यार्थियों व शिक्षकों ने गुरुदेव के विराट स्वरूप का ध्यान का अभ्यास किया.

प्रयोगशाला व पुस्तकालय की साफ-सफाई : स्वामिनी संयुक्ता नंद-आचार्या-चिन्मय मिशन, विश्वरुप मुखोपाध्याय-अध्यक्ष-चिन्मय मिशन पूर्वी क्षेत्र, अनुप शर्मा-कोषाध्यक्ष-चिन्मय विद्यालय, प्राचार्य-डॉ अशोक सिंह, उप-प्राचार्य- अशोक कुमार झा सहित कक्षा 6 से लेकर 8 तक के बच्चों ने गुरु पादुका पूजा की. सभी शिक्षक व छात्रों ने अपने वर्ग-सेक्शन में पूज्य गुरुदेव के 108 नामों का जाप किया. सभी छात्रों ने अपनी कक्षा प्रयोगशाला व पुस्तकालय की साफ-सफाई कर विद्यालय की सेवा की व सेवा के महत्व को जाना.
गुरुदेव के 108 नामों का जाप : स्वामिनी संयुक्तानंद व प्राचार्य डॉ अशोक सिंह, अनुप शर्मा सहित कई शिक्षक व छात्रों के दल ने साथ मिल कर आशा-लता विकलांग केन्द्र में जाकर बच्चो के बीच मिठाई व फल का वितरण किया. संध्या कालिन सत्र में स्वामिनी संयुक्तानंद ने विशेष रुप से पादुका पूजा कर व गुरुदेव के 108 नामों का जाप किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें