22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

एक कॉल पर हाजिर हो जायेगा पिंक पेट्रोल

बोकारो महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बोकारो : पिंक पेट्रोलिंग के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए शनिवार को सेक्टर 3 स्थित महिला कॉलेज में कार्यक्रम हुआ. इसमें छात्राओं को महिला प्रताड़ना, छेड़खानी रोकने के लिए क्या करना है उसके अलावा अन्य कानूनी जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने […]

बोकारो महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बोकारो : पिंक पेट्रोलिंग के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए शनिवार को सेक्टर 3 स्थित महिला कॉलेज में कार्यक्रम हुआ. इसमें छात्राओं को महिला प्रताड़ना, छेड़खानी रोकने के लिए क्या करना है उसके अलावा अन्य कानूनी जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने कहा : कोई भी छात्रा एक कॉल करे, पिंक पेट्रोलिंग आपकी सेवा में तुरंत हाजिर हो जायेगी. उन्होंने छात्राओं को महिला थाना के अलावा 100 पर डायल करने की भी जानकारी दी.
उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नंबर भी छात्राओं को दिया. अधिवक्ता प्रीति प्रसाद ने छात्राओं को छेड़खानी सहित अन्य महिला प्रताड़ना के मामलों में क्या कानून है. इसकी विस्तृत जानकारी दी. मौके पर एएसपी अभियान संजय कुमार, योग गुरु डाॅ विनय कुमार आदि ने भी पिंक पेट्रोलिंग व छात्राओं को कानून की जानकारी दी. कार्यक्रम में प्राचार्या सुनीता सिन्हा के अलावा अन्य व्याख्याता व काफी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें