17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बोकारो में रन फॉर झारखंड 18 जनवरी को

बोकारो: बोकारो में 18 जनवरी को झारखंड स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से रन फॉर झारखंड का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी बुधवार को अपने निवास स्थल पर आजसू नेता व चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने दी. उन्होंने कहा : राज्य भर में यह अभियान 12 जनवरी से 27 जनवरी तक चलेगा. इसमें हजारों […]

बोकारो: बोकारो में 18 जनवरी को झारखंड स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से रन फॉर झारखंड का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी बुधवार को अपने निवास स्थल पर आजसू नेता व चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने दी.

उन्होंने कहा : राज्य भर में यह अभियान 12 जनवरी से 27 जनवरी तक चलेगा. इसमें हजारों की संख्या में युवा शामिल होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे. वहीं फाउंडेशन के संयोजक सुशील कुमार ने कहा : अभियान बिरसा मुंडा चौक से शुरू होकर गांधी चौक होते हुए पत्थरकट्टा चौक पर समाप्त होगा. कार्यक्रम में राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री व आजसू के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे.

इस अभियान के तहत क्रिकेट, कब्ड्डी, वॉलीबाल, हैंडबाल, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, फटबॉल, हॉकी सहित अन्य खिलाड़ी रन फॉर झारखंड में दौड़ेंगे. दौड़ में शामिल सभी रनर हिप हिप हुरै, रन फॉर झारखंड, वर्क फॉर झारखंड, ड्रीम फॉर झारखंड आदि नारे लगायेंगे . इस अवसर पर विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी अजय सिंह, राजेश सिंह, अरुण पीटर थंगराज, बीएन सिंह, कमलेश कुमार, पीएन सिंह, राजेश्वर सिंह, संजय पांडेय, नीरज सिंह , संतोष कुमार, राज कुमार, मनोज महतो, विपिन सिंह, राम लखन मिस्त्री, मनोज शर्मा, दीपक कुमार, संजय कुमार, अनिल प्रसाद, रमानंद सिंह, काशीनाथ सिंह, शिव प्रसाद सिंह जगदीश महतो, सहदेव साव, मनोज यादव, मनोरंजन कुमार, दिगन महतो, अमजद अली, दामोदर महतो सहित आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें