24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विधायक जगरनाथ महतो को बिना शर्त रिहा करें : अकलू

चास : स्थानीय नीति के विरोध में 14 मई को हुए झारखंड बंद को लेकर चास स्थित किसान मजदूर संघ कार्यालय में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री (बिहारी सरकार) अकलू राम महतो ने प्रेस वार्ता की. उन्होंने डुमरी विधायक जगन्नाथ महतो पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की निंदा की. कहा : प्रशासन […]

चास : स्थानीय नीति के विरोध में 14 मई को हुए झारखंड बंद को लेकर चास स्थित किसान मजदूर संघ कार्यालय में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री (बिहारी सरकार) अकलू राम महतो ने प्रेस वार्ता की. उन्होंने डुमरी विधायक जगन्नाथ महतो पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की निंदा की. कहा : प्रशासन विधायक श्री महतो को बिना शर्त रिहा करे.
निर्दोष विधायक श्री महतो सहित पांच अन्य लोगों को विभिन्न धारा में जेल भेजना जनता की आवाज को कुचलने की साजिश है. कहा : स्व रामचंद्र राम का निधन नावाडीह के लोगों को खलता रहेगा. इस दौरान सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वार्ता में एसएन सिंह, राजेश महतो, बिरेन गोप, राज कुमार शर्मा, किशोरी कुंभकार, सिस्टीधर महतो, दशरथ महतो, विधान कुमार, बिनोद महतो, उमेश महतो, अजय पाल, मंसूर अंसारी, हराधन गोस्वामी, चंद्र मोहन रजवार आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें