जैनामोड़ : विस्थापितों की लंबी लड़ाई व बीएसएल संयत्र में दी गयी उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते यहां के विस्थापितों के साथ अन्याय कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा. विस्थापितों के हितों को लेकर यह संजीदगी बोकारो विधायक बिरंची नारायण की है. श्री नारायण जैनामोड़ स्थित प्रजपाति धर्मशाला में संपन्न झारखंड बेरोजगार विकास मंच (एन) के विस्थापित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि विस्थापितों के हित में केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मैंने बोकारो लाकर यहां की समस्याओं से अवगत कराया. कुछ ही दिनों में उन्हे न्याय मिलेंगे़
Advertisement
विस्थापितों की कुर्बानी बेकार नहीं होगी : बिरंची
जैनामोड़ : विस्थापितों की लंबी लड़ाई व बीएसएल संयत्र में दी गयी उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते यहां के विस्थापितों के साथ अन्याय कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा. विस्थापितों के हितों को लेकर यह संजीदगी बोकारो विधायक बिरंची नारायण की है. श्री नारायण जैनामोड़ स्थित प्रजपाति धर्मशाला में संपन्न झारखंड […]
केंद्र सरकार पर भी दबाव : मौके पर बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने विस्थापितों की समस्याओं को ले सड़क से सदन तक साथ होने का दावा किया. राज्य व केंद्र में भाजपा की सरकार होने से जरूरत पड़ी तो विस्थापितों के सवाल पर राज्य के साथ केंद्र सरकार पर भी दबाव बनाऊंगा़ सम्मेलन की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष नंदलाल महतो ने की व संचालन विष्णु प्रसाद नायक ने किया़ स्वागत भाषण मंच के जिलाध्यक्ष फूलचंद महतो ने दिया. मौके पर अमवाती देवी, अब्निता देवी, चाम्दु केवट, विनोद गोसवामी, चंद्रदीप मंदल, जीतन रविदास, नंदकिशोर महतो, गुलजार अंसारौई, मनोज शर्मा, विद्याधर गोप, रणविजय प्रजापति, मनोज महतो, कौशल सौदागर, सुरेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद थे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement