24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वन कर्मियों को मिलेगा एसीपी का लाभ

चास: झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को चास स्थित कार्यालय में वन प्रमंडल पदाधिकारी से मिला. वार्ता में वन कर्मियों को एसीपी का लाभ देने व 15 नवंबर 2000 से बकाया वेतन भुगतान करने पर सहमति बनी. इसके अलावा कर्मचारियों की समस्याओं का निदान 18 मई तक करने का […]

चास: झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को चास स्थित कार्यालय में वन प्रमंडल पदाधिकारी से मिला. वार्ता में वन कर्मियों को एसीपी का लाभ देने व 15 नवंबर 2000 से बकाया वेतन भुगतान करने पर सहमति बनी. इसके अलावा कर्मचारियों की समस्याओं का निदान 18 मई तक करने का आश्वासन दिया गया.

प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री दिग्विजय कुमार सिंह, राज्याध्यक्ष कामेश्वर सिंह, रामाधार शर्मा, रामचंद्र प्रसाद सिंह, सुकुमार मरांडी, लालदेव मिश्र शामिल थे.

वार्ता में यमुना राय जोनल मंत्री, कमलेश सिंह उपाध्यक्ष, रतन महतो उपाध्यक्ष, सच्चिदानंद सिंह संयुक्त मंत्री, प्रेम प्रसाद जिला मंत्री सह राज्य उपाध्यक्ष, संतोष कुमार सिन्हा संयुक्त मंत्री, राजकुमार धनबाद जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें