बोकारो: बिनोद बिहारी महतो के नाम से बोकारो में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर झारखंड छात्र मोरचा बोकारो महानगर की ओर से गुरुवार को डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया. अध्यक्षता के नगर अध्यक्ष रणधीर कुमार ने की.
जिलाध्यक्ष लालू सोरेन ने कहा : स्व बिनोद बिहारी महतो के नाम से बोकारो में विश्वविद्यालय की स्थापना की जाये. जिला सचिव बेनी लाल महतो ने कहा : बोकारो में उच्च शिक्षा की व्यवस्था नहीं रहने से छात्रों को काफी परेशानी होती है. खासकर लड़कियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है.
मौके पर जितेंद्र कुमार यादव, संजय केजरीवाल, मंटू यादव, हरि हांसदा, जय नारायण महतो, दयानंद सोरेन, रणधीर कुमार, फुलचंद्र किस्कू, मुकेश सोरेन, ब्रजेश सिंह, आशीष कुमार, चंदन सिंह, सोलेन महतो, सुजीत तिवारी, सुनील कुमार, रूपेश महतो, राम चंद्र बेसरा, रवि सिंह, शंभु गुप्ता आदि उपस्थित थे.