बोकारो: बोकारो विधान सभा यूथ कांग्रेस की ओर से रविवार को धोबीन गांव नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम चलाया गया. इसके तहत युवा कांग्रेस बोकारो विधान सभा अध्यक्ष देव शर्मा ने महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया.
उन्होंने भाजपा की सरकार में महिलाओं अधिकार से वंचित था, लेकिन अब राज्य में कांग्रेस की सरकार है. महिलाओं को हक जरूर मिलेगा. मौके पर कमला देवी, तारू वाला देवी, तुला देवी, बालिका देवी, शांति देवी, गीता देवी, रीना देवी,मीना देवी, तारणी देवी, बसंती देवी,शांति देवी आदि उपस्थित थे.