मौके पर बोकारो जिला परिषद सदस्य लिलि जोसमत जोजो, बांधगोड़ा के वार्ड पार्षद कल्याणी सिंह ने भी संबोधित किया. राजकुमार गोराईं, काशी नाथ केवट, राम दयाल सिंह गोकुल, दिनेश बेसरा, बिरसा बासा मुखिया उर्मिला देवी, रेंगो बिरूआ आदि मौजूद थे.
Advertisement
वनों को बचाने के लिए बनायी मानव श्रृंखला
बोकारो. पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बांधगोड़ा पंचायत स्थित पहाड़ पर ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनायी. इस दौरान उपस्थित लोगों ने जंगल बचाने का संकल्प लिया. सामाजिक कार्यकर्ता योगो पूर्ति ने कहा : जंगल ही आदिवासियों की पहचान है. इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा : […]
बोकारो. पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बांधगोड़ा पंचायत स्थित पहाड़ पर ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनायी. इस दौरान उपस्थित लोगों ने जंगल बचाने का संकल्प लिया. सामाजिक कार्यकर्ता योगो पूर्ति ने कहा : जंगल ही आदिवासियों की पहचान है. इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा : अगर मानव जीवन के अस्तित्व को बचाना है तो जल जंगल जमीन को बचाने कि जिम्मेवारी लेनी पड़ेगी.
तिरूपति संस्था ने मनाया पर्यावरण दिवस : तिरूपति संस्था की ओर से शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस दामोदर नदी के किनारे पौधरोपण किया गया. संस्था की अध्यक्ष संगीता तिवारी ने कहा : पर्यावरण की रक्षा करना हर मनुष्य का कर्तव्य बनता है. मौके पर संस्था की सदस्य सुनीता तिवारी, उषा देवी, सुमित्र देवी, सुनीता कुमारी, सरोज तिवारी, पीएन तिवारी, शंभुनाथ आदि उपस्थित थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement