बोकारो: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 69 वीं जयंती मंगलवार को जगह-जगह मनायी गयी. उनके द्वारा किये कार्यो को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक कार्यालय सेक्टर तीन में स्व. राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी. मौके पर विश्रमपुर के विधायक सह धनबाद के पूर्व सांसद चंद्रशेखर दूबे ने कहा कि बोकारो-धनबाद की जनता के लिए कार्य मेरे लिए सर्वोपरि है.
उपस्थित लोगों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया. मौके पर अजय चौबे, केशव पांडेय, शंकर त्रिपाठी, सुनील कुमार, गोपाल ठाकुर, आरपी राय, दिनेश कुमार सिंह, कमरूजमा, प्रदीप मंडल आदि उपस्थित थे. कांग्रेस जिला कार्यालय सेक्टर चार में जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. कांग्रेसियों ने स्व. गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और मिठाई बांटी गयी. मौके पर अशोक श्रीवास्तव, विमल कृष्ण चौबे, जवाहर महथा, सुशील कुमार झा, शाबरा बेगम, रीता सिंह,बसंती देवी, रितु रानी सिंह, सगीर अंसारी, जमील अख्तर, वारिक अंसारी, भरत राउत,कौशल किशोर, ओम प्रकाश मंडल, शकिल अहमद, सलीम शहजादा, हसनुल्लाह अंसारी, गीता देवी, शीतल देवी, मन्नान अंसारी, संतोष मिश्र, प्रमोद सिंह,विनोद प्रजापति, आलम आफताब आलम, आशा मोहम्मद, हबीबुल, शब्बीर, गणोश्वर महतो आदि उपस्थित थे.
विंदेश्वरी दूबे फाउंडेशन की ओर से हवाई अड्डा स्थित स्व. राजीव गांधी चौक में कार्यक्रम किया गया. अध्यक्ष रितेश चौबे ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की. चौक पर स्व. गांधी की आदमकद प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया. श्री चौबे ने कहा कि युवाओं को राजीव जी के बताये हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है. मौके पर तुलसी मंदिर ट्रस्ट के सचिव संजय माहथा, संस्थापक रमेश कुमार, लाल बाबू प्रसाद, शंकर बख्शी, उपेंद्र तिवारी, मोहम्मद ताहिर, अजरुन नायक, आरपी उपाध्याय, रोनित मिश्र, डॉ. मुन्ना सिंह, विजय प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे.
चंदनकियारी: कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी़ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देवाशिष मंडल ने की. मौके पर विरंची महाथा, बांसुरी मान, मनोरंजन साहनी, गुणाधर सिंह चौधरी, सुभाष ओझा, इम्तियाज अंसारी, सेंटुलाल महाथा, सुभाष महाथा, बनमाली बाउरी, रोबनी मरांडी, दिब्या टुडू, मीरा देवी, अशोक बाउरी आदि उपस्थित थ़े.