बोकारो: भारत के हर प्रांत व हर मूड का रस शनिवार को बोकारो महिला समिति स्थापना दिवस पर दिखा. झारखंड, हरियाणा, भोजपुरी और भक्ति का एक मिश्रण था स्थापना दिवस.
सभी प्रस्तुतियों की लोगों ने जम कर तारीफ की. शुरुआत भगवान श्रीराम के भजन पायो जी मैंने राम रतन धन पायो.. से हुई. उसके बाद दिखा हंसता हुआ नूरानी चेहरा.. फिर सावन की कजरी-कैसे खेले जइबू.. की धूम रही. झारखंड की नागपुरी नृत्य ने थिरकने को विवश कर दिया. हरियाणा के नृत्य बलम जी गढ़वा दे मेरी पाजेब..ने समां बांधा. शुक्रवार को सेक्टर-2 स्थित कला केंद्र में महिला समिति का स्थापना दिवस समारोह हुआ. इसमें बीएसएल के सीइओ अनुतोष मैत्र मुख्य अतिथि थे.
विशिष्ट अतिथि के तौर पर अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डॉ हेमलता एस मोहन उपस्थित रहीं़ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक विनयतोष मिश्र, बीएसएल के अधिशासी निदेशकगण, अध्यक्ष महिला समिति मंजुला मैत्र, उपाध्यक्षगण व बोकारो स्थित सेल के अन्य इकाइयों के वरीय अधिकारी ने कार्यक्रम में शिरकत की.