ऊपरघाट में नौ पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार ने लगाया अंकुश : लालचंद बेरमो फोटो जेपीजी 16-7 संबोधित करते पूर्व मंत्री प्रतिनिधि, गांधीनगर भाजपा ऊपरघाट मंडल के नौ पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को वैदकारो कार्यालय में सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रस्ताव पारित कर ऊपरघाट को प्रखंड बनाने की मांग राज्य सरकार से की गयी. घर-घर जाकर पार्टी की सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व पार्टी भाजपा नेता लालचंद महतो ने कहा कि पूरे विस क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाया जा रहा है. राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है. कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचायें. मुख्यमंत्री से बात कर ऊपरघाट को प्रखंड का दर्जा दिलाने का आग्रह करेंगे. तारकेश्वर महतो ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ अभियान को सफल बनाये. लालचंद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा. मौके पर वासुदेव महतो, मुखिया उदय प्रसाद अग्रवाल, पुरन महतो, रवि शंकर साव, बबन तुरी, दीपू अग्रवाल, बैजनाथ महतो, हेमंत कुमार, योगेंद्र रविदास, मिठू महतो, जगदीश महतो, संजय गिरि, प्रयाग तुरी, रामचंद्र महतो, संतोष महतो, पंचम तुरी, राजकुमार, फलेंद्र महतो, मिश्रीलाल, निलकंठ गंझू, रति महतो, चंद्रदेव महतो के अलावा कंजकिरो, पलामू, नारायणपुर, मुंगो रंगामाटी, बरई, पोखरिया, पैक, गोनियाटो, काछो पंचायत के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
ऊपरघाट को प्रखंड बनाये सरकार : भाजपा
ऊपरघाट में नौ पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार ने लगाया अंकुश : लालचंद बेरमो फोटो जेपीजी 16-7 संबोधित करते पूर्व मंत्री प्रतिनिधि, गांधीनगर भाजपा ऊपरघाट मंडल के नौ पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को वैदकारो कार्यालय में सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रस्ताव पारित […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement