बोकारो: झारखंड रक्षक मोरचा की बैठक गुरुवार को जैनामोड़ स्थित विजय कुमार महतो के आवास में हुई. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार कुशवाहा व संचालन केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार लहेरी व उपसचिव सुभाष कुमार महतो ने किया.
सर्वसम्मति से 26 जुलाई को सेक्टर चार स्थित गांधी चौक के समक्ष ‘पोल खोल हल्ला बोल’ धरना देने का निर्णय लिया गया.
मौके पर संजीत महतो, केंद्रीय महासचिव नवीन कुमार मिश्र, बीके मिश्र, राजन महतो,विजय महतो, सुभाष महतो, विक्रम मिश्र, विजय ठाकुर, रमेश महतो, राज कुमार महतो, उमेश, मुकेश,ज्ञानी महतो, दिलीप महतो, रंजीत महतो आदि उपस्थित थे.